Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल में बनेंगे लगभग 15 हजार अतिरिक्त पोलिंग बूथ, अधिकतर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर

सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कुल 80 हजार 681 पोलिंग बूथ थे। विधानसभा चुनाव 2026 के लिए यह संख्या बढ़कर 95 हजार 668 हो जाएगी

02 Dec 2025

बंगाल में बनेंगे लगभग 15 हजार अतिरिक्त पोलिंग बूथ, अधिकतर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए लगभग 15 हजार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय सूत्रों के अनुसार, इनमें से ज्यादातर मतदान केंद्र निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों के भीतर स्थापित कििए जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कुल 80 हजार 681 पोलिंग बूथ थे। विधानसभा चुनाव 2026 के लिए यह संख्या बढ़कर 95 हजार 668 हो जाएगी। इसका मतलब है कि अगले साल राज्य में 14 हजार 987 नए मतदान केंद्र जोड़े जाएंगे।
इस वृद्धि के मद्देनज़र, चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों (जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी भी कहा जाता है) को निर्देश भेजे हैं कि वे उन बड़े हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों की पहचान करें जहां ऊंची इमारतें (हाई-राइज टावर) मौजूद हैं और जहां मतदान केंद्र खोले जा सकते हैं।
सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “इन निर्देशों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 14 हजार 987 अतिरिक्त बूथों का बड़ा हिस्सा ऐसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों में ही बनाया जाएगा। इनमें से अधिकांश बूथ कोलकाता और अन्य प्रमुख जिला शहरों में होंगे, जहां इस तरह के हाई-राइज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स अधिक हैं।”
चुनाव आयोग ने माना है कि बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों के भीतर बूथ बनाना मतदाताओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए एक उचित कदम होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में बनेंगे लगभग 15 हजार अतिरिक्त पोलिंग बूथ
सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कुल 80 हजार 681 पोलिंग बूथ थे। विधानसभा चुनाव 2026 के लिए यह संख्या बढ़कर 95 हजार 668 हो जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News